पंजाब6अक्टूबर*एसपी अवनीत कौर सिद्धू व डीएसपी अबोहर ने अपनी टीम के साथ रेलवे स्टेशन की चैकिंग की
अबोहर, 6 अक्तूबर (शर्मा): दिवाली के पावन पर्व को देखते हुए पंजाब पुलिस के डीजेपी द्वारा कड़े निर्देश जारी किये गये हैं। उन्होंने सार्वजनिक जगहों पर सुरक्षा चाक चौबंद करने के निर्देश दिये । जिसके तहत फिरोजपुर के डीआईजी इंद्रबीर, फाजिल्का के एसएसपी दीपक हिलौरी के नेतृत्व में क्राईम एंड वूमैन सैल की एसपी अवनीत कौर सिद्धू, डीएसपी अबोहर गुरविंद्र सिंह, नगर थाना अबोहर के प्रभारी बलजिंद्र सिंह, रेलवे थाना प्रभारी कस्तूर लाल, एएसआई कुलवंतसिंह, एएसआई दया सिंह, थाना खुईयांसरवर के प्रभारी अमरिंद्र सिंह, चौकी पटीसदीक प्रभारी बलवीर सिंह, चौकी कल्लरखेड़ा के प्रभारी प्रगट सिंह, हैडकांस्टेबल जगजीत सिंह व अन्य पुलिस पार्टी द्वारा अबोहर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के सामान की चैकिंग की। एसपी ने यात्रियों से अपील कि यदि कोई संदिग्ध वस्तु दिखाई देती है तो उसकी सूचना पुलिस को दें। इसके अलावा बस स्टैंड की भी चैकिंग की गई। इसके अलावा यहां अवैध रूप से खड़े वाहनों के चालान काटे।
फोटो:4, रेलवे स्टेशन पर चैकिंग करती पुलिस

More Stories
लखनऊ 11 फ़रवरी 26*सीएम ने आज लखनऊ में शासन स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रदेश की कानून-व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की।
उन्नाव11 फ़रवरी 26*उन्नाव: सड़क हादसे में युवक की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर फैक्ट्री गेट पर हंगामा*
जोधपुर 11 फ़रवरी 26*राजस्थान मे भर्ती परीक्षाओ मे OBC आरक्षण के साथ हो रहा निरंतर खिलवाड बेहद चिंताजनक है।