पंजाब31जनवरी*माईनिंग अफसर पर हमला करने वालों पर इरादा कत्ल का मामला दर्ज
अबोहर, 31 जनवरी (शर्मा/सोनू): डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़, नगर थाना 2 के प्रभारी हरप्रीत सिंह ने माईनिंग अफसर पर कातिलाना हमला करने वाले 4 आरोपियों के खिलाफ इरादा कत्ल का मामला दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार माईनिंग अफसर हरमनप्रीत सिंह पुत्र बलवंत सिंह वासी गली नं. 2 नजदीक कुंदन पैलेस अजीमगढ़ अबोहर अपनी मोपड़ पर अपने घर जा रहा था कि ढाणी विशेषरनाथ के निकट कुछ कार सवारों ने हमला कर दिया। घायल हरमनप्रीत को उपचार के लिए फरीदकोट रैफर किया गया। पुलिस ने हरमनप्रीत के बयानों पर मुकदमा नं. 8, 29.01.23 भांदस की धारा 307, 324, 34आईपीसी के तहत 4 अज्ञात लोगों के खिलाफ इरादा कत्ल का मामला दर्ज किया है। डीएसपी ने बताया कि मामले की जांच जारी है। जल्द आरोपियों को काबू किया जायेगा।
फोटो 8: फाईल फोटो डीएसपी सुखविंद्र सिंह व घायल हरमनप्रीत।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
पूर्णिया बिहार 28 अक्टूबर 25* उगते सूर्य की किरणों के साथ संपन्न हुआ महापर्व, लोगों में दिखा अपार उत्साह और आस्था
नई दिल्ली28अक्टूबर25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर आज का प्रेरक प्रसंग
बरेली28अक्टूबर25*पत्नी की बेवफाई से आहत एक युवा अधिवक्ता ने जहर खाकर जान दे दी