पंजाब30नवम्बर24चैक बाऊंस में राजविंद्र को एक वर्ष की कैद व हर्जाने की सजा
एडवोकेट हरप्रीत सिंह की दलीलें सुनने के बाद चैक बाऊंस में राजविंद्र को अदालत ने सुनाई सजा
अबोहर, 30 नवंबर (शर्मा/ सोनू): अबोहर सबडिवीजन के न्यायाधीश सुखमनदीप सिंह की अदालत में 1 लाख 66 हजार रूपये चैक बाऊंस के आरोपी राजविंद्र सिंह पुत्र जगदेव सिंह वासी किकरखेड़ा के वकील ने अपनी दलीलें पेश की। दूसरी ओर शिकायतकर्ता पिृतपाल पुत्र हरदीप सिंह वासी वरियामनगर अबोहर के वकील हरप्रीत सिंह ने बताया कि चलते केस के दौरान पिृतपाल की मौत हो गई थी। उसके बेटे सिमरनजीत सिंह ने इस केस को जारी रखा। उसके वकील हरप्रीत सिंह ने अपनी दलीलें पेश की। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद एडवोकेट हरप्रीत सिंह की दलीलों को मद्देनजर रखते हुए 1 लाख 66 हजार चैक बाऊंस के दोषी राजविंद्र सिंह पुत्र जगदेव सिंह को दोषी करार देते हुए 1 वर्ष की कैद व हर्जाने की सजा सुनाई।
फोटो:1, एडवोकेट हरप्रीत सिंह अदालत से बाहर आते हुए।

More Stories
Riva7 सितम्बर 26*सागर की घटना के बाद रीवा संभाग में प्रशासन अलर्ट, कमिश्नर शैलेन्द्र सिंह ने दिए अवैध और कच्ची शराब पर सख्त कार्रवाई के निर्देश*
अयोध्या 7 सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
मथुरा 7 सितंबर 26*थाना जैत जनपद मथुरा पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को चोरी की मोटर साइकिल सहित गिरफ्तार किया ।*