पंजाब29अप्रैल*न्यायाधीश हरप्रीत सिंह को बार एसो. ने दी विदाई पार्टी
एडवोकेट हरप्रीत सिंह ने न्यायाधीश से हाथ मिलाकर कहा ‘बेस्ट ऑफ लक’
अबोहर, 29 अप्रैल (शर्मा): पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के दिशा निर्देशों पर कुछ न्यायाधीशों की बदलियां की गई हैं जिसके तहत अबोहर के न्यायाधीश हरप्रीत सिंह को बदलकर मानसा लगाया गया है। बार एसोसिएशन के प्रधान अमनदीप धारीवाला, सैक्ट्री लखविंद्र सिंह सिद्धू, ज्वाईंट सैक्ट्री सुनील मेहरा, कोषाध्यक्ष प्रेम कांटीवाल ने आज उन्हें विदाई देते हुए समारोह आयोजित किया। न्यायाधीश हरप्रीत सिंह ने कहा कि मैंने यहां साढ़े 3 वर्ष गुजारे हैं और यहां मुझे सभी वकीलों भरपूर प्यार और सहयोग मिला। सभी का आभार व्यक्त करता हूं। इसी के साथ बार प्रधान अमनदीप धारीवाल उर्फ बब्बू ने कहा कि न्यायाधीश हरप्रीत सिंह ने पूरी निष्ठा से काम किया है। इसके साथ ही एडवोकेट हरप्रीत सिंह न्यायाधीश से हाथ मिलाकर उन्हें बेस्ट ऑफ लक कहा। इसके मौके पर न्यायाधीश हरप्रीत सिंह के साथ न्यायाधीश लखबीर सिंह, न्यायाधीश अर्जुन सिंह, न्यायाधीश राजन अनेजा, न्यायाधीश मैडम रूबीना जोसन, न्यायाधीश मैडम जसप्रीत कौर मौजूद थे। इस मौके पर बार एसोसिएशन ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। एडवोकेट आनंद गुप्ता, एडवोकेट संदीप बजाज, गोकल मिढ़ा, देसराज कम्बोज, श्रवण कुमार, राजकुमार कुंडल, राकेश भठेजा, भैया अजय गिल्होत्रा, अनिल कामरा, विनोद बेरी, विनोद मेहता, कंवर सैन, मनजीत जसूजा, गौरीशंकर माकड़, पूर्व प्रधान सुरीन कड़वासरा, विवेक गुलबद्धर, एसपी सिंह, हरजिंद्र सिंह उर्फ राणा, निधि बेरी, अमनदीप कौर, अमनदीप भुमला व अन्य उपस्थित थे।
फोटो:2, न्यायाधीश हरप्रीत सिंह को विदाई देते बार एसो सदस्य
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
सहारनपुर27 अक्टूबर 26*थाना मण्डी पुलिस का बड़ा एक्शन, एक वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार;
सहारनपुर 27 अक्टूबर 26*ए आर ओ खाद विभाग अश्वनी मिश्रा से मिला पार्षदों का प्रतिनिधिमंडल विभिन्न वार्डों की समस्या का करवाया निस्तारण
पूर्णिया बिहार 27 अक्टूबर26* पूर्णिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जानकीनगर लूट कांड के दो आरोपी मधेपुरा से गिरफ्तार,