पंजाब29अप्रैल*जालंधर उपचुनावों में कांग्रेस पार्टी भारी मतों से विजयी होगी : प्रवीण भादू
अबोहर, 29 अप्रैल (शर्मा/सोनू): आगामी दिनों में जालंधर में होने जा रहे उपचुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी के नेता जी जान से जुटे हुए हैं। इसी के तहत प्रवीण भादू एडवोकेट पूर्व सचिव पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने गत दिनों जालंधर में पहुुंचकर चुनाव अभियान में हिस्सा लिया और कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिग, पूर्व मंत्री राणा गुरजीत सिंह व पूर्व विधायक कुलबीर सिंह जीरा से मुलाकात की। श्री भादू ने कहा कि इन चुनावों में कांग्रेस भारी मतों से विजयी होगी। उन्होंने कहा कि लोग आप सरकार नीतियों से दु:खी हैं। उन्होंने आप पार्टी संगरूर उपचुनावों में हार गई थी और यहां भी आप पार्टी का जीतना नामुकिन है। उन्होंने कहा कि यहां अब आप पार्टी की दूसरी हार होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को यहां से भरपूर समर्थन मिल रहा है और इन उपचुनावों में कांग्रेस प्रत्याशी शानदार मतों से विजयी होगा।
फोटो: 1, प्रवीण चुनाव जालंधर में चुनाव प्रचार के दौरान मंत्रियों से मुलाकात करते।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
रोहतास178*डेहरी के एनिकट टापू के पास योगा स्थल से मिला युवक का शव, शरीर पर लाल गमछा, आंखें खुलीं-जीभ बाहर | हत्या या कुछ और? FSL जांच में जुटी पुलिस*
मथुरा 18 जून 26* बालको की देखरेख एवं संरक्षण एवं महिलाओं का योन उत्पीड़न के संबंध में पुलिस लाइन सभागार में गोष्ठी का आयोजन*
बांदा18 जून 26*पूर्व से सेवारत शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता के विरोध में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने फूंका बिगुल*