पंजाब28दिसम्बर24*वृक्ष काटकर चोरी करने के आरोप में दो युवक काबू, पुलिस रिमांड पर
अबोहर 28 दिसंबर (शर्मा, सोनू): सदर थाना पुलिस के प्रभारी सुनील कुमार , एएसआई कुलदीप ङ्क्षसह व अन्य पुलिस पार्टी ने सरकारी वृक्ष काटकर चोरी करने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है जबकि एक अज्ञात व्यक्ति भागने में सफल हो गया। दोनों को अदालत में पेश किया जहां योग्य न्यायाधीश ने उन्हे ंपूछताछ के लिये एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।
सदर थाना पुलिस के प्रभारी सुनील कुमार व एएसआई कुलदीप ङ्क्षसह पुलिस पार्टी सहित गांव बुर्ज मुहार से गांव रूहेडियांवाली की तरफ जा रहे थे कि जब वे गांव बुर्ज मुहार के बस अडे के निकट मौजूद थे कि मुखिबर ने सूचना दी कि सुरिन्द्र ङ्क्षसह पुत्र सुचा ङ्क्षसह , मनजीत सिंह पुत्र फोजा ङ्क्षसह दोनों वासी ढाणी कडाका ङ्क्षसह व एक अज्ञात व्यक्ति इस समय ढाणी कडाका ङ्क्षसह से गांव रूहेडियांवाली को जाते रास्ते पर पडती नहर के पास सरकारी वृक्ष काटकर चोरी करके छोटे हाथी पर लोढ कर आ रहे है।
पुलिस ने वहां पर नाकाबंदी करके सुरिन्द्र व मनजीत को गिरफ्तार कर लिया जबकि एक अज्ञात व्यक्ति भागने में सफल हो गया। इनकी कुल कीमत 12000 रूपये है।
पुलिस ने उक्त सभी के विरूद्ध बीएनएस की धारा 303 (2), 317 (2), 3 प्रीवेेंंशन आफ डेमेज टू पब्लिक प्रोपर्टी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
फोटो नं 3 पुलिस पार्टी व आरोपी
More Stories
लखनऊ 24 अक्टूबर 26*UP PET परीक्षा को लेकर CM योगी के सख्त निर्देश, करीब 37 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल
नई दिल्ली 24 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
सहारनपुर 24 अक्टूबर 26*सहारनपुर मे बेलगाम ई-रिक्शा से जाम के हालात, यातायात व्यवस्था ध्वस्त*