पंजाब27मार्च*सड़क को फोर लाईन करने के लिए सैयदांवाली तक काटे गए अनेकों वृक्ष
अबोहर, 27 मार्च (शर्मा): अबोहर-श्रीगंगानगर नैशनल हाईवे को फोर लाईन करने का काम जारी है। रोड का काम तेजी से चल रहा है और कंधवाला रोड व हनुमानगढ़ रोड पर पुल का काम भी चल रहा है। सड़क को फोर लाईन करने के लिए इसके आस-पास लगे अनेकों पेड़ काट दिये गये है। पेड़ों की कटाई सैयदांवाली तक पहुंच गई है। अब देखना होगा कि सरकार द्वारा जितने पेड़ काटे गये हैं उतने पेड़ लगाए भी जायेंगे या नहीं। क्योंकि एक तरफ तो सरकार पेड़ लगाने के लिए करोड़ों रूपये खर्च कर लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रही है वहीं दूसरी ओर लाखों पेड़ सड़क को फोर लाईन करने के लिए काटे जा रहे हैं। सरकार को चाहिए कि इन पेड़ों की जगह नए पेड़ भी लगाए ताकि पर्यावरण को कोई नुक्सान न हो।
फोटो:2, सैयदांवाली तक काटे गए पेड़।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
कानपुर नगर26अगस्त26*नगर निगम में टेंडरिंग का खेल! 85% डाउन पर टेंडर मैनेज कराने का आरोप, 6 केस दर्ज
लखनऊ26अगस्त2026*सीएम योगी आज करेंगे लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना का शुभारंभ*
नई दिल्ली26अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*