पंजाब27अप्रैल*घंटाघर पर उगा पीपल पहुंचा रहा है बिल्डिंग को नुक्सान, समाजसेवियों ने नगर निगम से की पीपल हटवाने की मांग
घंटाघर की घड़ी भी ठीक करवाने की मांग
अबोहर, 27 अप्रैल (शर्मा): बाजार नं. 9 के बाहर ऐतिहासिक घंटाघर पर उगा हुआ पीपल कभी भी एतिहासिक इमारत को तहस-नहस कर सकता है। इसके अलावा घंटाघर पर लगी घड़ी भी काफी समय से बंद पड़ी है। समाजसेवी राजू चराया, रजत लूथरा व संजय उर्फ राजू ने कि घंटाघर अबोहर की ऐतिहासिक धरोहर है। जल्द ही इसे न संभाला गया तो यह खंडहर में तबदील हो जायेगा। उन्होंने ने नगर निगम व राजनेताओं से मांग की है कि घंटाघर पर ऊगे हुए पीपल को जल्द से जल्द हटाया जाये। यह बिल्डिंग काफी पुरानी है और यदि पीपल ज्यादा बड़ा हो गया तो यह बिल्डिंग को भी नुक्सान पहुंचा सकता है। इसके अलावा घंटाघर की घड़ी भी काफी समय से बंद पड़ी है जिसे जल्द से जल्द ठीक करवाया जाये ताकि घंटाघर की शान बरकरार रहे।
फोटो: 1, घंटाघर के ऊपर ऊगा हुआ पीपल व समाजसेवी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
कानपुर देहात24अप्रैल26*मा० प्रभारी मंत्री जी ने प्रशिक्षु अभ्यर्थियों के टोली कमाण्डर, पीटीआई एवं ए०टी०आई० के साथ संवाद कर
मथुरा 24 अप्रैल 26*थाना बल्देव पुलिस द्वारा अभियुक्त को 01 नाजायज पैनिया व 01 जिन्दा कारतूस सहित किया गिरफ्तार ।*
मथुरा 24 अप्रैल 26*थाना बल्देव पुलिस द्वारा अभियुक्त को 02 जिन्दा कारतूस नाजायज 12 बोर सहित किया गिरफ्तार ।*