पंजाब26नवम्बर2022*80 ग्राम हैरोइन मामले में तीन आरोपी दो दिन के पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 26 नवंबर (शर्मा/सोनू): थाना बहाववाला के प्रभारी बलविंद्र सिंह टोहरी, सीतोगुन्नो चौकी के प्रभारी लखविंद्र सिंह ने 80 ग्राम हैरोइन सहित पकड़े गए तीन आरोपियों सर्बजीत सिंह पुत्र बलवीर सिंह वासी अमृतसर साहिब, रिंकू पुत्र लीलू राम वासी रूपनगर बारेका, ओमप्रकाश पुत्र दलीप कुमार वासी ढाबा कोकरियां को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। डीएसपी विभोर शर्मा ने बताया कि तीनों आरोपियों से रिमांड के दौरान पूछताछ कर पता लगाया जायेगा कि यह नशा कहां से लेकर आये थे ओर किसे सप्लाई करना था। मामले की जांच जारी है।
जानकारी अनुसार थाना बहाववाला के प्रभारी बलविंद्र सिंह टोहरी, सीतोगुन्नो चौकी के प्रभारी लखविंद्र सिंह व अन्य पुलिस सीतोगुन्नो ने मुखबिर की सूचना पर सर्बजीत सिंह पुत्र बलवीर सिंह वासी अमृतसर साहिब, रिंकू पुत्र लीलू राम वासी रूपनगर बारेका, ओमप्रकाश पुत्र दलीप कुमार वासी ढाबा कोकरियां को 80 ग्राम हैरोइन सहित काबू किया था।
फोटो:3, आरोपियों को ले जाते पुलिस।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
लखनऊ 2 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
जबलपुर2अक्टूबर26* महाराजपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने सादगी और गरिमा के साथ मनाई गांधी एवं शास्त्री की जयंती
लखनऊ 2 अक्टूबर 26*यूपी कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, आराधना मिश्रा ‘मोना’ बनीं प्रदेश अध्यक्ष