पंजाब26अगस्त*थाना खुईयांसरवर पुलिस ने इरादा कत्ल का छठा आरोपी छिंद्र सिंह को काबू करने में सफलता हासिल की
अबोहर, 26 अगस्त (शर्मा/सोनू/चुघ): थाना खुईयांसरवर प्रभारी मैडम इंद्रजीत कौर, एएसआई बलविंद्र सिंह, एएसआई देसराज व अन्य पुलिस पार्टी ने कातिलाना हमला करने के छठे आरोपी छिंद्र सिंह पुत्र जागीर सिंह वासी गिदड़ांवाली को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को न्यायाधीश मैडम रूबीना जोसन की अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा। मिली जानकारी के अनुसार थाना खुईयांसरवर पुलिस ने सेवा सिंह पुत्र बाग सिंह वासी दीवानखेड़ा पर कातिलाना हमला करने के आरोप में मुकदमा नं. 84, 4.07.2022 भांदस की धारा 307, 120बी, 427, 148, 149 के तहत सुखविंद्र सिंह, बलवंत सिंह, संदीप सिंह, बाघ सिंह, गुरलाल सिंह, दीपू, रमनदीप, छिंदा, रविंद्र कुमार व 5-6 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। थाना प्रभारी इंद्रजीत कौर ने बताया कि छठे आरोपी छिंद्र सिंह को काबू करने में सफलता हासिल की है। छिंद्र सिंह को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जायेगी और बाकी आरोपियों का पता लगाकर जल्द काबू किया जायेगा।
फोटो:3, आरोपी छिंद्र सिंह को ले जाती पुलिस।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
वाराणसी23जून26*अलीगंज स्थित एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लग जाने से 15 छात्रों की हुई मौत से काशी में शोक
पूर्णिया बिहार प्राइस जून 26 _पूर्णिया में प्रशिक्षु सिपाहियों की दीक्षांत परेड संपन्न_
पूर्णिया बिहार 23 जून26 _सिपाही भर्ती परीक्षा कल, प्रशासन अलर्ट_