पंजाब24जुलाई26*पंजाब में पेपर लीक*पर शिरोमणि अकाली दल की सांसद ने (AAP) सरकार और उसके नेतृत्व पर तीखा हमला बोला
शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने पंजाब में हुए कथित परीक्षा पेपर लीक मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार और उसके नेतृत्व पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने पार्टी पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया है।
उन्होंने एक फार्मेसी ऑफिसर भर्ती परीक्षा (लगभग 450 पदों) में बड़े पैमाने पर धांधली और पेपर 10 से 13 लाख रुपये तक में बिकने के गंभीर आरोप लगाए।
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यदि वे शिक्षा व्यवस्था सुधारना चाहते हैं, तो सोनम वांगचुक को पंजाब का शिक्षा मंत्री बना देना चाहिए।
*पंजाब में सबसे बड़ा पेपर लीक हुआ लेकिन केजरीवाल और उनकी टीम तो प्रधान का इस्तीफा मांग रही है*
*क्यों नहीं केजरीवाल सोनम वांगचुक को पंजाब का शिक्षामंत्री बना कर लीक को रुकवा देते है*
*पूरा पंजाब और पूरा भारत पूछ रहा है और कॉक्रोच पार्टी कब पंजाब जाएगी केजरीवाल के मंत्री का इस्तीफा लेने।*

More Stories
पूर्णिया बिहार 24 जुलाई 26 पूर्णिया: XUV से हो रही थी विदेशी शराब की होम डिलीवरी, पुलिस ने किया ध्वस्त!
सुल्तानपुर24जुलाई26*तीन दिवसीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का नंदनी आई केयर में शुभारंभ*
सुल्तानपुर24जुलाई26*कांवड़ यात्रा एवं आगामी त्योहारों को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न*