पंजाब23मार्च*तेल चोरी के दो आरोपी काबू, जेल भेजा
अबोहर, 23 मार्च (शर्मा): सदर थाना के प्रभारी मैडम इंद्रजीत कौर, हैडकांस्टेबल गगनदीप सिंह ने तेल चोरी के दो आरोपियों नवी सिंह पुत्र सुखदेव सिंह, विशाल सिंह पुत्र नगिंद्र सिंह वासी को पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
जानकारी अनुसार सदर थाना के प्रभारी मैडम इंद्रजीत कौर, हैडकांस्टेबल गगनदीप सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने टिप्परों में से तेल चोरी करने वाले दो आरोपी नवी सिंह पुत्र सुखदेव सिंह, विशाल सिंह पुत्र नगिंद्र सिंह वासी बल्लुआना को कार सहित काबू किया है। आरोपियों से लगभग 200 लीटर तेल भी बरामद किया है। दोनों आरोपियों को न्यायाधीश अर्जुन सिंह की अदालत में पेश किया गया। योग्य न्यायाधीश ने उन्हें पूछताछ के लिए 1 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। मिली जानकारी अनुसार सागर कुमार पुत्र राकेश रंज सिंह निवासी बिहार के बयानों के आधार पर टिप्परों में तेल निकालने के आरोप में भांदस की धारा 379 आईपीसी के तहत नवी सिंह पुत्र सुखदेव सिंह, विशाल सिंह पुत्र नगिंद्र सिंह वासी के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
फोटो:4, पुलिस पार्टी व आरोपी व बरामद कार
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
नई दिल्ली25जून26* PM मोदी से मुलाकात के बाद अमेजन ने खोला खजाना, भारत आएंगे ₹1220000000000, बनाया बड़ा प्लान_*
लखनऊ25जून26*राजधानी लखनऊ के थाना सरोजनीनगर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी अम्बुज वर्मा को गिरफ्तार किया!!
गोण्डा 25जून26*सरकार के दावों को खोखला करते नजर आ रहे गोंडा विद्युत विभाग के अधिकारी*