पंजाब23मई*हनुमानगढ़ निवासी युवक 10 ग्राम हैरोइन सहित काबू, जेल भेजा
अबोहर, 23 मई (शर्मा): फिरोजपुर के डीआईजी इंद्रबीर सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी अजय राज सिंह, डीएसपी बल्लुआना अवतार सिंह, डीएसपी अबोहर संदीप सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सीआईए स्टाफ के प्रभारी सज्जन सिंह, एएसआई सोमप्रकाश, एएसआई मिलखराज व अन्य पुलिस पार्टी दिल्ली पब्लिक स्कूल की तरफ जा रही थी कि सामने से एक युवक संदिग्ध अवस्था में आता दिखाई दिया। तलाशी लेने पर उससे 10 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान विलेंद्र पुत्र बलराम वासी ढाणी पक्का भादवां थाना हनुमानगढ़ जंक्शन राजस्थान के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ नगर थाना 2 में मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया गया। एक दिन के पुलिस रिमांड के बाद उसे दोबारा अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
फोटो: 5 पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
रीवा12जून26*पुलिस लाइन में अनुशासन और दक्षता की परख: एसपी ने किया जनरल परेड, वाहनों और डॉग स्क्वायड का गहन निरीक्षण*
मैहर12जून26*मैहर में नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 35 किलो गांजा बरामद*
रीवा12जून26*8 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी 9 दिन बाद गिरफ्तार, टॉफी का लालच देकर किया था अपहरण*