पंजाब22मार्च*पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के जस्टिस ललित बत्तरा ने उपमंडल अधिकारी अमित गुप्ता तथा पीडब्ल्यू के एक्सईएन संग मौका देखा
वकीलों की पार्किंग व कोर्ट कम्पलैक्स में सड़क ऊंची करने का मामला
अबोहर, 22 मार्च (शर्मा): अबोहर में पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के जस्टिस ललित बत्तरा आज कोर्ट कम्पलैक्स अबोहर में पहुंचे। अबोहर बार एसोसिएशन के प्रधान अमनदीप धारीवाल उर्फ बब्बू, सैक्ट्री लखविंद्र सिंह सिद्धू, कैशियर प्रेम कांटीवाल, ज्वाईंट सैक्ट्री सुनील मेहरा ने वकीलों के लिए पार्किंग तथा चैम्बरों तथा रास्ता ऊंचा करने की मांग की थी। इस मौके पर पीडब्ल्यूडी व सीवरेज बोर्ड के एक्सईएन, उपमंडल अधिकारी अमित गुप्ता को मौके पर बुलाया गया व इस मामले में बातचीत की। उन्होंने बार के प्रधान को बताया कि जल्द ही समस्या का हल निकाला जायेगा। पार्किंग के लिए रास्ते को बड़ा करने के लिए उपमंडल अधिकारी को निर्देश जारी किए हैं। सीवरेज समस्या का हल निकालने के लिए सीवरेज बोर्ड के एक्सईएन को भी अवगत करवाया है। नई बिल्डिंग के लिए गेट निकालने के मामले में भी जानकारी देने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी समस्याएं हल की जायेंगी। इस मौके पर बार एसोसिएशन के प्रधान, पूर्व प्रधान सुरीन कड़वासरा, विजय कुमार जग्गा, देवानंद, सुनील कम्बोज, रूपिंद्र भुच्चो व अन्य वकील भी मौजूद थे।
फोटो:1, मौका देखते जस्टिस ललित बत्तरा व मौके पर मौजूद अधिकारी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
मुजफ्फरनगर 7 अक्टूबर 26 मुजफ्फरनगर में रामजीलाल सुमन के साथ मंच पर दिखीं पूजा अनिल अंबेडकर,,,
मुजफ्फरनगर 7 अक्टूबर 26* गरबी स्कूल मार्केट के व्यापारियों ने किया राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत,,,
लखनऊ 7 अक्टूबर 26*’56 इंच का सीना’ है तो बैलेट से चुनाव कराएं :संजय सिंह*