पंजाब22जुलाई*2 लाख 30 हजार चैक बाऊंस के केस मेें बृजलाल बरी
अबोहर, 22 जुलाई (शर्मा/सोनू): अबोहर सबडिवीजन के न्यायाधीश राजन अनेजा की अदालत में 2 लाख 30 हजार चैक बाऊंस के मामले में बृजलाल पुत्र मनीराम के वकील सुरिंद्र कुमार गेदर ने अपनी दलीलें पेश की। दूसरी ओर शिकायतकर्ता राजिंद्र कुमार पुत्र कृष्ण लाल वासी सैयदांवाली के वकील ने अपनी दलीलें पेश की। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद एडवोकेट सुरिंद्र गेदर की दलीलों को मद्देनजर रखते हुए 2 लाख 30 हजार चैक बाऊंस के मामले में बृजलाल पुत्री मनीराम वासी बकैन को सबूतों के अभाव में बरी किया। जानकारी अनुसार बृजलाल व राजिंद्र कुमार आपस में रिश्तेदार हैं। जिनका काफी आना जाना था। राजिंद्र कुमार ने बृजलाल का एक चैक चुरा लिया। कुछ समय बाद उसने रिश्तेदारी में दरार पडऩे के बाद राजिंद्र कुमार ने 2 लाख 30 हजार रूपये का चैक अपने वकील के माध्यम से लगा दिया। बृजलाल ने अपने वकील सुरिंद्र गेदर के माध्यम से अदालत में पेश हुए। अदालत ने बृजलाल को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया।
फोटो:7, जानकारी देते।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
रोहतास 27 फ़रवरी 26*मुख्य मंत्री परिभ्रमण योजना से छात्रों का शैक्षणिक विकास बढ रहा है :- डॉक्टर संजय सिंह*
कौशाम्बी 27 फ़रवरी 26*फौजी के अंतिम संस्कार में उमड़ा जन सैलाब*
सुल्तानपुर 27 फ़रवरी 26आगामी त्योहारों के मद्देनजर डीएम व एसपी ने पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया