पंजाब22जुलाई*पुलिस पर इरादा कत्ल हमला करने वाले 9 आरोपी सबूतों के अभाव मेंं बरी
अबोहर, 22 जुलाई (शर्मा/सोनू): जिला फाजिल्का के एडीशनल सैशन जज विशेष कुमार की अदालत में पुलिस पर कातिलाना हमला करने वाले 9 आरोपी हंसराज, ओमप्रकाश, पृथ्वीराम, आत्माराम पुत्रान पतराम, निर्मल पुत्र राजा, विकास पुत्र हंसराज, संदीप पुत्र साहबराम, विजयपाल उर्फ रायसाहब पुत्र राजाराम, अश्वनी कुमार पुत्र उदयपाल वासी सीतोगुन्नो के वकील विवेक गुलबद्धर उर्फ विक्की, राजिंद्रपाल बराड़ उर्फ एस.पी. सिंह ने अपनी दलीलें पेश की। दूसरी ओर सरकारी वकील तथा पुलिस द्वारा अपनी दलीलें पेश की गई। जिला फाजिल्का के एडीशनल सैशन जज विशेष कुमार की अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद हमला करने वाले आरोपियों के वकील विवेक गुलबद्धर व राजिंद्र पाल की दलीलों को मद्देनजर रखते हुए सभी 9 आरोपियों को सबूतों के अभाव में बरी किया। मिली जानकारी अनुसार सीआईए स्टाफ के प्रभारी नवदीप सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने विजयपाल उर्फ रायसाहब के घर अपनी टीम के साथ छापा मारा था। पुलिस ने आरोप लगाया था कि उनकी टीम पर फायरिंग की गई व दुव्र्यवहार किया गया। थाना बहाववाला पुलिस ने मुकदमा नं. 145, 16.12.12 नवदीप सिंह भट्ठी के बयानों पर भांदस की धारा 307, 353, 186, 342, 332, 148, 149, 25, 54, 69एनडीपीएस एक्ट सहित 50 ग्राम अफीम का मामला हंसराज, ओमप्रकाश, पृथ्वीराम, आत्माराम पुत्रान पतराम, निर्मल पुत्र राजा, विकास पुत्र हंसराज, संदीप पुत्र साहबराम, विजयपाल उर्फ रायसाहब पुत्र राजाराम, अश्वनी कुमार पुत्र उदयपाल वासी सीतोगुन्नो, बलवीर सिंह पुत्र हंसराज, सोनू पुत्र रामस्वरूप नाबालिग, मलको देवी पत्नी मदन लाल, दर्शना पत्नी ओमप्रकाश, कमला पत्नी रामस्वरूप, कमला पत्नी हंसराज के खिलाफ मामला दर्ज किया था। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने चारों महिलाओं को जांच में निकाल दिया था। जबकि बलवीर सिंह पुत्र हंसराज लापता बताया जा रहा है। सोनू नाबालिग को कोर्ट ने पहले ही बरी कर दिया है। इस मामले में पुलिस कोई पुख्ता सबूत पेश कर पाई जिसके चलते अदालत ने उक्त आरोपियों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया।
फोटो:8, बरी हुए व्यक्ति।
—
SATYA NARAYAN SHARMA
Crime Reporter
Contact No. 70870-64500, 98150-75201
सत्य नारायण शर्मा (शर्मा पत्रकार)
Nai Abadi St. No.11, Kumarawali Gali, ABOHAR
क्राईम रिपोर्टर, अबोहर, जिला फाजिल्का (पंजाब)

More Stories
जालौन29अप्रैल26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर उरई से बड़ी खबरें इस वक्त:
पूर्णिया बिहार 29 अप्रैल26 बैंकों पर पुलिस का पहरा: SP के आदेश पर जिलेभर में चेकिंग*
लखनऊ29अप्रैल26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….!!