पंजाब21मार्च*दीप कम्बोज ने मेन बाजार नं. 9 की समस्या सुनी
अबोहर, 21 मार्च (शर्मा): आप नेता व अबोहर हल्का प्रभारी दीप कम्बोज ने आज बाजार नं. 9 का दौरा किया। इस दौरान यहां के दुकानदारों ने दीप कम्बोज का भव्य स्वागत किया और अपनी समस्याएं बताई। दीप कम्बोज ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बन चुकी है। भगवंत मान ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है। यह सरकार आम लोगों की सरकार है। यदि आपको कोई अधिकारी परेशान करता है तो उसकी मुझे जानकारी दें। दीप कम्बोज ने कहा कि वह सिस्टम को सुधारने आए हैं न कि उसपर कब्जा करने। उन्होंने शहर में पशुओं की समस्या को भी पहल के आधार पर हल किया जायेगा। इसके अलावा उनका मुख्य उद्ेश्य सरकारी कार्योंलयों में करप्शन को खत्म करना है। इसके अलावा जगह-जगह खुले शराब ठेके की ब्रांचों को बंद करवाया जायेगा केवल जायज और लाईसेंस शुदा शराब ठेके ही चलने दिये जायेंगे। उन्होंने कहा कि शहर में गुंडागर्दी को किसी भी कीमत पर बर्दाशत नहीं किया जायेगा। ऐसे लोगों को बिल्कुल साथ नहीं दिया जायेगा जो गुंडागर्दी करते हैं। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील करते कहा कि आप हमें शहर की कमियां बताएं और गलत आदमी का साथ न दें। उन्होंने कहा कि सरकूलर रोड पर जल्द ही स्पीड ब्रेकर भी लगाए जायेंगे। उन्होंने कहा कि आप सरकार का गठन हो चुका है जल्द ही शहर में नए प्रोजैक्ट लाकर शहर में विकास कार्य करवाए जायेंगे। इसके अलावा शहर में अधूरे पड़े विकास कार्यों को पुन: शुरू करवाया जायेगा।
फोटो:4, दीप कम्बोज उपस्थित दुकानदारों को सम्बोधित करते हुए।

More Stories
पूर्णिया बिहार 28 फरवरी 26* भवानीपुर में योग संस्थान का शुभारंभ, स्थानीय लोगों को मिलेगा स्वास्थ्य लाभ
अयोध्या २८ फरवरी २६ * अधिवक्ताओं ने छुट्टी के पूर्व साथियों के साथ खूब खेली होली
हरदोई २८ फरवरी २६ * हरदोई में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत ,महमदपुर क्रॉसिंग के पास हुआ हादसा, मृतक की पहचान गौरव कुमार के रूप में हुई।