पंजाब21जनवरी*सीआईए स्टाफ अबोहर-2 ने 40 किलो चूरा पोस्त सहित तीन को काबू किया, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 21 जनवरी (शर्मा) : फाजिल्का के एसएसपी सचिन गुप्ता, एसपीडी अजयराज सिंह, डीएसपी अबोहर संदीप सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने के लिए नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चला रखा है, उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सीआईए स्टाफ के प्रभारी सब इंस्पैक्टर जालंधर सिंह, एएसआई सोम प्रकाश, एएसआई मिलख राज व अन्य पुलिस पार्टी दौराने गश्त वाल्मीकि चौक सब्जी मंडी खड़े थे कि खास मुखबिर ने सूचना दी कि अबोहर के एक युवक जोगिन्द्र सिंह, पवन सिंह व बोबी सिंह उर्फ रोशन जो राजस्थान से नशा लाकर बेचने का काम करते हैं, अगर उन्हें पकड़ा जाए तो उनके पास से भारी मात्रा में नशा बरामद हो सकता है। पुलिस ने मौके पर छापा मार और एक कार को रोका जिसमें तीन युवक सवार थे। तलाशी लेने पर 40 किलो चूरा पोस्त बरामद किया गया। तीनों आरोपियों के खिलाफ नगर थाना में मुकदमा नंबर 8, 20-1-2022 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान वरियाम नगर निवासी एवं आजकल पुरानी फाजिल्का रोड पर स्थित सेतिया कालोनी में रह रहे जोगिन्द्र पुत्र रामनिवास, कोटकपूरा निवासी पवन सिंह पुत्र मल सिंह व जैतो निवासी रोशन सिंह ‘बोबीÓ पुत्र पाली सिंह के तौर पर हुई है। तीनों आरोपियों को आज न्यायाधीश हरप्रीत सिंह की अदालत में पेश किया गया योग्य न्यायाधीश ने उन्हें पुलिस रिमांड पर भेजा है। डीएसपी संदीप सिंह ने बताया कि विधानसभा चुनावों को लेकर पुलिस पार्टी द्वारा कडी नाकाबंदी जारी है। तीनों आरोपियों को रिमांड के दौरान पूछताछ की जाएगी कि आखिर ये पोस्त कहां से लाते थे और किन किन को सप्लाई करते थे।
फोटो : 03, जानकारी देते पुलिस व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखनऊ24अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
पूर्णिया बिहार 24 अगस्त 26 *पूर्णिया व्यवहार न्यायालय को मिली नई सौगात,
लखनऊ24अगस्त26*यूपी में मानसून सक्रिय, 26 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट – उन्नाव में गंगा उफान पर*