पंजाब19नवम्बर*रेता हुआ बंद लोग परेशान : विक्की खुराना
अबोहर, 18 नवंबर (शर्मा/सोनू): रेता बजरी यूनियन के प्रधान विक्की खुराना ने बताया कि पंजाब सरकार ने कुछ दिन पहले रेत का काम शुरू कर दिया था जिससे लोगों को सस्ते भाव में रेता मिलने लगा था। तीन दिन से रेत की खदान बंद कर दी गई हैं जिसके कारण घर बनाने वाले लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है और कईयों ने अपने मकान का काम मंहगे रेते के कारण रोक दिया है। करनाल से आने वाला रेता 45-50 रूपये फुट बिक रहा है। विक्की खुराना सरकार से मांग की है कि रेत की खदाने पुन: शुरू करवाई जाये ताकि लोग अपना मकान बनवा सकें और मजदूरों व मिस्त्रियों को काम मिल सके।
फोटो:2, जानकारी देते यूनियन के प्रधान विक्की खुराना व करनाल से आया रेता।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
भागलपुर10अगस्त26* 1.430 कि०ग्रा० गांजा के साथ एक अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।
बाँदा10अगस्त26*डीआईजी चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा एवं एसपी बांदा द्वारा बामदेवेश्वर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
कानपुर नगर10अगस्त26*बस अब बहुत हो चुका’,लोकतंत्र की नहीं होने देंगे हत्या, जलनिगम, नगर निगम अधिकारियों को खींच कर करवाएंगे काम,