पंजाब19नवम्बर*बाजार नं. 9 में चोरी करने वाले नाबालिग चोर को ज्वैलाईन कोर्ट में पेश किया गया
चिल्ड्रन विभाग को सौंपा गया
अबोहर, 19 नवंबर (शर्मा): बाजार नं. 9 अबोहर में प्रवीण चप्पल स्टोर पर अज्ञात चोरों ने चौकीदार को घायल कर दुकान से लगभग 1 लाख रूपये की नगदी चोरी कर ली थी। इस मामले में डीएसपी संदीप सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने मौके पर पहुंची थी। मामले की जांच एएसआई शरणजीत को सौंपी गई थी। इस मामले में एक आरोपी नाबालिग अमित कुमार उर्फ गंजू पुत्र पवन कुमार वासी गली नं. 3 राजीव नगर को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी से पुलिस ने 15 रूपये की नगदी की रिकवरी करवाई है। आरोपी को ज्वैलाईन कोर्ट फाजिल्का में पेश किया गया। योग्य न्यायाधीश ने उन्हें जेल भेज देने के निर्देश दिये। इसके साथ ही अमित कुमार को बाल सुरक्षा विभाग को सौंपा गया है। उसे फरीकोट बाल सुधार केंद्र भेजा जायेगा।
फोटो:2, जानकारी देते डीएसपी संदीप सिंह व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
सुल्तानपुर13जून26*कुड़वार थाना दिवस में फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण*
नई दिल्ली13जून26*एआईसीसी में अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष का 1वर्ष कार्यकाल पूर्ण होने पर दी हार्दिक शुभकामनाएं
गाजियाबाद13जून26*50 हजार का इनामी अपहरण-हत्याकांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली