पंजाब18नबम्बर*1 क्विंटल 60 किलो चूरा पोस्त सहित कैंटर चालक काबू, 3 दिन के पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 18नवंबर (शर्मा): फिरोजपुर के डीआईजी इंद्रबीर सिंह, फाजिल्का के एसएसपी हरमनबीर सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी अजय राज सिंह, डीएसपी बल्लुआना अवतार सिंह, डीएसपी अबोहर संदीप सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना खुईयांसरवर के प्रभारी अमरिंद्र सिंह, एएसआई बलविंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी द्वारा स्टेट नाका गुमजाल कल्लरखेड़ा के निकट नाकाबंदी कर रखी थी। इतने में एक प्याज का भरा कैंटर आता दिखाई दिया। शक के आधार पर कैंटर को रोका गया। तलाशी लेने पर कैंटर में से 20-20 किलो के 8 गट्टे चूरा पोस्त के बरामद किये। पकड़े गए कैंटर चालक की पहचान देवी पुत्र मदना राम वासी गांव कास्टी तहसील बावड़ी जिला जोधपुर राजस्थान के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ थाना खुईयांसरवर मुकदमा नं. 164, 17.11.2021 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। डीएसपी अबोहर संदीप सिंह ने बताया कि आरोपी को न्यायाधीश मैडम रूबीना जोसन की अदालत में पेश किया गया जहां से योग्य न्यायाधीश ने उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
डीएसपी संदीप सिंह ने बताया कि पंजाब में जो लोग नशा तस्करी का काम करते हैं उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। हमारी पुलिस पार्टी द्वारा स्टेट नाका गुमजाल पर कड़ी नाकाबंदी कर रखी है। जो भी वाहन राजस्थान की तरफ से आते हैं उनकी चैकिंग की जा रही है।
फोटो:4, पुलिस पार्टी व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
जोधपुर 12 फ़रवरी 26*राजस्थान इंटक ने केंद्र सरकार के 4 काले कानून के विरोध मे प्रदर्शन किया
बाँदा 12 फ़रवरी 26* तिंदवारी में रामलीला मैदान में महाशिवरात्रि का पर्व बहुत धूमधाम से मनाया गया
मिर्जापुर12 फ़रवरी 26*थाना चिल्ह के ग्राम पंचायत मुजेहरा में आज डेढ़ महीने बाद तीसरी बार पहुंची जांच टीम