पंजाब18नबम्बर*जे.पी. पार्क में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल, करवाई जाये सफाई : एडवोकेट नरेन्द्र गर्ग
अबोहर, 18 नवंबर (शर्मा): एक तरफ अबोहर विकास प्रभारी चौ. संदीप जाखड़ ने पूरे शहर में सफाई अभियान चला रखा है वहीं दूसरी ओर जे.पी. पार्क में सफाई कर्मचारियों द्वारा सफाई न किये जाने से यहां बुरा हाल है। एडवोकेट नरेंद्र गर्ग ने नगर निगम के अधिकारियों से मांग की है कि जे.पी. पार्क में जल्द से जल्द सफाई करवाई जाये। उन्होंने कहा कि नई आबादी क्षेत्र में यह एकमात्र पार्क है और सैंकड़ों की संख्या में लोग यहां सैर करने आते हैं। इसके अलावा आर.एस.एस. द्वारा शाखा भी लगाई जाती है। सफाई व्यवस्था दुरूस्त न होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिए यहां जल्द से जल्द सफाई करवाई जाये।
फोटो:3, एडवोकेट नरेंद्र गर्ग जानकारी देते हुए।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
जोधपुर 12 फ़रवरी 26*राजस्थान इंटक ने केंद्र सरकार के 4 काले कानून के विरोध मे प्रदर्शन किया
बाँदा 12 फ़रवरी 26* तिंदवारी में रामलीला मैदान में महाशिवरात्रि का पर्व बहुत धूमधाम से मनाया गया
मिर्जापुर12 फ़रवरी 26*थाना चिल्ह के ग्राम पंचायत मुजेहरा में आज डेढ़ महीने बाद तीसरी बार पहुंची जांच टीम