February 24, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पंजाब16जून23*नाबालिग लडक़ी को शादी का झांसा देकर बलात्कार करने वाला व सहयोग करने वाला काबू, जेल भेजा

पंजाब16जून23*नाबालिग लडक़ी को शादी का झांसा देकर बलात्कार करने वाला व सहयोग करने वाला काबू, जेल भेजा

पंजाब16जून23*नाबालिग लडक़ी को शादी का झांसा देकर बलात्कार करने वाला व सहयोग करने वाला काबू, जेल भेजा
अबोहर, 16 जून (शर्मा/सोनू)। थाना बहाववाला के प्रभारी बलविन्द्र सिंह टोहरी, एएसआई सुरेन्द्र सिंह अन्य पुलिस पार्टी ने नाबालिग लडकी को शादी का झांसा देकर भगा कर लेजाने व उसका सहयोग करने वाले आरोपी रामचंद्र पुत्र पृथ्वीराज वासी ढाणी चरण नोहर राजस्थान, श्रवण कुमार पुत्र हरीचंद वासी फैमफन नोहर राजस्थान को काबू करने में सफलता हासिल की है। दोनों को रिमांड के बाद पुन: अदालत में पेश किया गया। योग्य न्यायाधीश ने उन्हें जेल भेज देने के आदेश पारित किए। लडकी के 164 के ब्यान अदालत में करवाए जाएंग। लडकी का मेडिकल करवाया गया है। मेडिकल करवाने के बाद धारा में बढौत्तरी की गई है।
गौरतलब है कि थाना बहाववाला के प्रभारी बलविंद्र सिंह टोहरी, एएसआई सुरिंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने नाबालिग लडक़ी को भगाने वाले दो आरोपी रामचंद्र पुत्र पृथ्वीराज वासी ढाणी चरण नोहर राजस्थान, श्रवण कुमार पुत्र हरीचंद वासी फैमफन नोहर राजस्थान को काबू करने में सफलता हासिल की है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस ने नाबालिग लडक़ी को भी बरामद किया है। लडक़ी के अदालत में 164 के बयान करवाये जायेंगे। थाना बहावाला पुलिस ने लडक़ी के पिता के बयानों पर मुकदमा नं. 58, 14.06.2023 भांदस की धारा 363, 366ए आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया था। मामले की जांच जारी है।

Taza Khabar