February 24, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पंजाब16जून*लूटपाट करने वाले तीन पम्प कर्मचारी काबू, जेल भेजा

पंजाब16जून*लूटपाट करने वाले तीन पम्प कर्मचारी काबू, जेल भेजा

पंजाब16जून*लूटपाट करने वाले तीन पम्प कर्मचारी काबू, जेल भेजा
अबोहर, 16 जून (शर्मा/सोनू)। थाना खुईयांसरवर के प्रभारी हरप्रीत सिंह, कल्लरखेड़ा चौकी के प्रभारी मनजीत सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने पम्प पर सुभाष चंद्र राजोतिया के साथ लूटपाट करने वाले तीन पम्प कर्मचारियों मुकेश खान पुत्र महेंद्र खान वासी फतेहगढ़ जिला हनुमानगढ़, रमनकुमार उर्फ सुनील कुमार पुत्र छोटू राम वासी ख्यालीवाली 11एलएनपी श्रीगंगानगर, सूरतज पुत्र वीर सिंह वासी रसूल हिसार हरियाणा को काबू करने में सफलता हासिल की है। तीनों को न्यायाधीश डयूटी मैजिस्ट्रेट राजन अनेजा की अदालत में पेश किया गया। योग्य न्यायाधीश ने तीनों को पुलिस रिमांड पर भेजा था। रिमांड समाप्त होने के बाद आज पुन: दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां योग्य न्यायाधीश ने दोनों को जेल भेजने के आदेश पारित किए। इस मामले में चौथा आरोपी अंकुश पुत्र राजेश वासी सुलतानपुर हिसार अभी फरार बताया जा रहा है। थाना प्रभारी हरप्रीत सिंह ने बताया कि चारों कर्मचारियों ने डॉक्टर से पैट्रोल डालने के बाद गाड़ी का पीछा कर उनके साथ छीनाझपटी व मारपीट की थी। पुलिस ने डॉक्टर सुभाष चंद्र के बयानों पर मुकदमा न. 73, 13.06.23 भांदस की धारा 379बी, 323, 34आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया था। मामले की जांच जारी है।

फोटो : 004- पुलिस पार्टी व आरोपी।


SATYA NARAYAN SHARMA
Crime Reporter
Contact No. 70870-64500, 98150-75201
सत्य नारायण शर्मा (शर्मा पत्रकार)
Nai Abadi St. No.11, Kumarawali Gali, ABOHAR
क्राईम रिपोर्टर, अबोहर, जिला फाजिल्का (पंजाब)
हर प्रकार की खबरें, विज्ञापन, जन्मदिन, सालगिरह, शोक बेदखली, बेदखली बहाल करवाने, कोर्ट नोटिस संदेश प्रकाशित करवाने के लिए सम्पर्क करें

Taza Khabar