पंजाब15अक्टूबर*महिला की हत्या के आरोपी को पुलिस रिमांड के बाद जेल भेजा
अबोहर, 15 अक्तूबर (शर्मा/सोनू): महिला से लूटपाट करने व उसकी हत्या करने के आरोपी को आज रिमांड अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। गौरतलब है कि पुलिस ने मृतका के बेटे आकाशदीप के बयानों के आधार पर उसकी मां को मौत के घाट उतारने के आरोप में मुकदमा नं. 103, 11.10.2022 भांदस की धारा 302, 380, 459 आईपीसी के तहत हरजिंद्र सिंह पुत्र अजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
जानकारी अनुसार गांव झोरडख़ेड़ा में एक नशेड़ी हरजिंद्र सिंह पुत्र अजीत सिंह जो नशे करने का आदि है वह इसी लालच में आकाशदीप के घर दिन में घुस गया। उसकी माता हरपिंद्र कौर घर में अकेली थी। हरजिंद्र सिंह ने लूटपाट के इरादे से महिला का गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया और घर में से 5 हजार नगदी, सोने चांदी का कुछ सामान लेकर फरार हो गया। जब महिला को अस्पताल लाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
फोटो: 3, आरोपी व पुलिस पार्टी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखनऊ25जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
भागलपुर25जून26*श्रावणी मेला–2026 की तैयारियों का जायजा लेने हेतु डीआरएम/मालदा ने स्टेशनों का किया निरीक्षण*
गोड्डा झारखंड25जून26*सादे वेश में पहुँचे पुलिसकर्मियों पर पत्रकार से अभद्रता का आरोप