पंजाब14नबम्बर*दो किलोमीटर दौड़ में खुशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, संदीप जाखड़ व पार्षदों ने दी बधाई
अबोहर, 13 नवंबर (शर्मा): आज अबोहर में तीसरी बार सुरेंद्र जाखड़ ट्रस्ट द्वारा मैराथन दौड़ करवाई गई थी जिसमें नई आबादी गली नं. 6 छोटी पौड़ी निवासी खुशी पुत्री गौरव ने दो किलोमीटर रेस में पहला स्थान हासिल किया। ट्रस्ट द्वारा खुशी को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर 5100 रूपये का ईनाम दिया गया। युवा कांग्रेसी नेता संदीप जाखड़ ने बच्चों का हौंसला देते हुए उन्हें बधाई दी व बच्ची का मुंह मीठा करवाया। वार्ड नं. 23 की पार्षद रेणू बाला धर्मपत्नी हरिंद्रबेदी ने भी बच्ची को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खुशी ने वार्ड नं. 23 का नाम रोशन किया है। उन्होंने सभी बच्चों को खेलों की ओर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेलों में भाग लेने से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है।
फोटो: 4, खुशी को प्रथम पुरस्कार देते संदीप जाखड़ व पार्षद
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*