पंजाब12अक्टूबर*लूटपाट करने आए नशेड़ी ने महिला को उतारा मौत के घाट, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 11 अक्तूबर (शर्मा/सोनू/चुघ/जगदीश शर्मा/सुरेन्द्र शर्मा): डीएसपी बल्लुआना देहाती विभोर शर्मा, नगर थाना के प्रभारी परमजीत कुमार ने बताया कि गांव झोरडख़ेड़ा में एक नशेड़ी हरजिंद्र सिंह पुत्र अजीत सिंह जो नशे करने का आदि है वह इसी लालच में आकाशदीप के घर दिन में घुस गया। उसकी माता हरपिंद्र कौर घर में अकेली थी। हरजिंद्र सिंह ने लूटपाट के इरादे से महिला का गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया और घर में से 5 हजार नगदी, सोने चांदी का कुछ सामान लेकर फरार हो गया। जब महिला को अस्पताल लाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतका के बेटे आकाशदीप के बयानों के आधार पर उसकी मां को मौत के घाट उतारने के आरोप में मुकदमा नं. 103, 11.10.2022 भांदस की धारा 302, 380, 459 आईपीसी के तहत हरजिंद्र सिंह पुत्र अजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे काबू कर लिया। आरोपी को आज न्यायाधीश अर्जुन सिंह की अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जायेगा।
फोटो: 2, आरोपी व पुलिस पार्टी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
बरेली 12 मार्च 26*बरेली मामले मे हाईकोर्ट ने डीएम व एसपी को 23 मार्च को पेश होने का आदेश दिया
कानपुर देहात12मार्च26*जनपद में 16 मार्च से प्रारंभ होंगी जिला स्तरीय बालक/बालिका वर्ग की खेल प्रतियोगिताएं*
कानपुर देहात12मार्च2026*जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में की जनसुनवाई।*