पंजाब12अक्टूबर*पति-पत्नी पर हमला करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार
-जमानत पर रिहा
अबोहर, 12 अक्तूबर (शर्मा): थाना बहाववाला के प्रभारी बलविंद्र सिंह टोहरी तथा एएसआई सुखपाल सिंह ने बताया कि पति पत्नी पर हमला करने वाले चार आरोपियों मुल्लो, दीपा, टीटू, राजवीर वासी बहाववाला को पुलिस ने काबू किया है। उनकी जमानत लेकर मौके पर ही रिहा किया गया है। मिली जानकारी अनुसार थाना बहाववाला पुलिस ने कुलदीप सिंह पुत्र गुरप्यार सिंह के बयानों के आधार पर मुकदमा नं. 117, 9.08.2021 भांदस की धारा 354ए, 323, 341, 325 आईपीसी के तहत चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कुलदीप सिंह का आरोप है कि वह अपनी पत्नी के साथ दवाई लेने डॉक्टर के पास जा रहे थे कि उक्त चारों ने मारपीट की। जिससे कुलदीप सिंह को गहरी चोटें लगी उसे फरीदकोट रैफर किया गया है। थाना प्रभारी बलविंद्र सिंह टोहरी ने बताया कि कुलदीप सिंह ने कुछ रोज पहले पुलिस पर आरोप लगाया था कि उन्होंने उससे 9 हजार रूपये रिश्वत ली है। उन्होंने बताया कि दोनों पति-पत्नी झूठ बोल रहे हैं। इस मामले में कोई पैसे नहीं लिए हैं। बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। इसकी जांच करवा सकते हैं। मैंने उच्चाधिकारियों को इस संबंधी बता दिया है।
फोटो:6, जानकारी देते पति-पत्नी व जांच करती पुलिस
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
मथुरा 20 अक्टूबर 26*थाना वृन्दावन पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को 01 अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया गया ।*
सहारनपुर 20 अक्टूबर 26*पटाखा छोडने वाली 02 बुलट मोटरसाइकिलो को कब्जे में लेकर अंतर्गत धारा 207 एमवी एक्ट मे किया गया सीज….*
सहारनपुर 20 अक्टूबर 26*पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारियों द्वारा रावण दहन कार्यक्रमों की सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा