पंजाब11अप्रैल*मोटरसाईकिल चोरी के आरोपी शेर सिंह उर्फ शेरू को जेल भेजा
अबोहर, 11 अप्रैल (शर्मा): नगर थाना के प्रभारी रमेश कुमार किकरखेड़ा वाले, एएसआई रविकांत ने चोरी के मोटरसाईकिल सहित काबू किए गए शेर सिंह उर्फ शेरू को रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
जानकारी अनुसार नगर थाना के प्रभारी रमेश कुमार किकरखेड़ा वाले, एएसआई रविकांत दौराने गश्त अग्रसैन चौक पर जा रहे थे कि खास मुखबिर ने सूचना दी कि शेर सिंह उर्फ शेरू चोरी के मोटरसाईकल बेचने की फिराक में है तथा मलोट रोड पुल पर खड़ा है। पुलिस ने मौके पर छापा मारा और शेर सिंह उर्फ शेरू पुत्र आत्मा सिंह वासी इंद्रा नगरी गली नं.6 को काबू किया। उससे 1 चोरी का मोटरसाईकिल पुलिस ने बरामद किया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा नं. 48, 07.04.2022 भांदस की धारा 379, 411 आईपीसी के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
फोटो: 7, पुलिस पार्टी व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखनऊ14जुलाई26*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल ने की शिष्टाचार भेंट*
सुल्तानपुर14जुलाई26*भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा का हुआ भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा भारी उत्साह*
अयोध्या14जुलाई26*संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में बनी मचान में लगी आग,65 वर्षीय किसान की मौत