पंजाब10मई2023*नशा तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा : आईजी राकेश अग्रवाल
अबोहर, 10 मई (शर्मा/सोनू): चंडीगढ़ के इंटैलीजैंस के आईजी राकेश अग्रवाल व फाजिल्का के एसएसपी मैडम अवनीत कौर सिद्धू ने अपनी टीम के साथ स्टेट नाका गुमजाल पर जाकर चैकिंग की। उन्होंने बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान व डीजेपी गौरव यादव के दिशा निर्देशों पर स्टेट नाकों की चैकिंग की जा रही है ताकि पंजाब में कोई व्यक्ति बाहर से आकर नशे बेचने का काम न कर सके । आईजी अग्रवाल ने बताया कि पंजाब में अक्सर राजस्थान से नशा सप्लाई होता है। हमारी पुलिस पार्टी ने नशे पर अंकुश लगाने के लिए कड़ी नाकाबंदी जारी कर रखी है। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान द्वारा पंजाब में ड्रोन के जरिए जो नशा फैंका जा रहा है उसपर अंकुश लगाने में पुलिस ने काफी सफलता हासिल की है। इस अवसर पर उनके साथ डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़, डीएसपी डी, थाना खुईयांसरवर प्रभारी हरप्रीत सिंह, कल्लरखेड़ा चौकी प्रभारी मनजीत सिंह, गुमजाल नाका प्रभारी सुखदेव सिंह, महिला कांस्टेबल व अन्य टीम मौजूद थी। उन्होंने कहा कि फाजिल्का एसएसपी मैडम अवनीत कौर सिद्धू व सीआईए स्टाफ फाजिल्का के प्रभारी अमरिंद्र सिंह ने पुलिस पार्टी के सहयोग से 36 किलो 900 ग्राम हैरोइन सहित 4 लोगों को काबू करने में सफलता हासिल की थी। उनकी निशानदेही पर दो और लोगों को काबू किया है। फाजिल्का पुलिस ने 88000 नशीली गोलियों सहित दो लोगों को काबू किया था। जलालाबाद में 1 लाख 20 हजार नशीली गोलियां व ड्रग मनी पकड़ी थी। नशे पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने कड़ी कदम उठाये हैं। उन्होंने बताया कि स्टेट नाका गुमजाल पर वाहनों की चैकिंग की जा रही है। उन्होंने सरपंचों, पंचों व आम लोगों से अपील की है कि यदि आपके क्षेत्र में कोई नशे का कारोबार करता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जायेगा।
फोटो:2, स्टेट नाका गुमजाल पर चैकिंग करते आईजी, एसएसपी व अन्य।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
अयोध्या 22 फ़रवरी 26*झोपड़ी में जिंदगी जीने को विवश, योजनाओं के दावों पर उठते सवाल?
अयोध्या 23 फ़रवरी 26*शहीद जवान का पार्थिव शरीर सोमवार की देर शाम उसके पैतृक गांव पहुंचेगा
पूर्णिया 22 फ़रवरी 26*“डायरिया से डर नहीं” कार्यक्रम अंतर्गत छात्र छात्राओं ने पोस्टर के जरिए डायरिया के रोकथाम का दिया गया संदेश