पंजाब10दिसम्बर*हत्या के 7वें आरोपी को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा
अबोहर, 10 दिसंबर (शर्मा): थाना रेलवे पंजाब पुलिस के प्रभारी कस्तूर लाल, एएसआई भजन लाल, एएसआई वधावा राम, एएसआई दया सिंह अन्य पुलिस पार्टी ने हत्या के 7वें आरोपी नूरपाल उर्फ निप्पू पुत्र नसीब सिंह वासी बहावलवासी को हत्या के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी को आज मैडम जसप्रीत कौर की अदालत में पेश किया गया। योग्य न्यायाधीश ने उसे पूछताछ के लिए 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। थाना प्रभारी कस्तूर लाल ने बताया कि आरोपी नूरपाल सिंह उर्फ निप्पू की अग्रिम जमानत याचिका पहले सैशन कोर्ट ने खारिज की थी फिर पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने आरोपी ने अपनी अग्रिम जमानत याचिका दायर की। कुछ दिन के लिए उसे रैस्ट स्टे मिला। 26-11-2021 को पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में पेश हुए उन्होंने अपनी दलीलें जस्टिस जसगुप्रीतपुरी की अदालत में पेश की। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलं सुनने के बाद आरोपी नूरपाल सिंह की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज किया। थाना रेलवे पुलिस ने आरोपी को काबू किया। इस मामले में उन्होंने बताया कि पहले 6 आरोपी गुरप्रीत सिंह, सुखपाल सिंह, करणवीर सिंह, लखबीर सिंह, छम्मी सिंह, रमनदीप सिंह को कर चुकी है। उन्होंने बातया कि 7वों आरोपी बकाया था। सभी आरोपियों ने 2-4-2021 को युवक को पीट पीट कर मार डाला था और उसका शव को मोटरसाईकिल पर लाद कर लाइनों पर फैक दिया था। पोस्टमार्टम के आधार पर उच्च अधिकारियों के निर्देशों पर मुकदमा नंबर 6-19-4-2021 को भादंसं की धारा 302-201 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया था।
फोटो:5, शव, आरोपी व पुलिस पार्टी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखनऊ 19 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
लखनऊ19 अप्रैल 26*: लखनऊ में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा की अहम बैठक
वाराणसी 19 अप्रैल 26*प्राण प्रतिष्ठा पर निकली शिव शोभा यात्रा,शिव मय हो उठा समूचा क्षेत्र