पंजाब10दिसम्बर*उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शोक व्यक्त करने पहुंचेंगे अबोहर, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
अबोहर, 10 दिसंबर (शर्मा/सोनू): देश के उपाष्ट्रपति जगदीप धनखड़ रविवार 10 दिसंबर को अबोहर में श्रीगंगानगर रोड पर स्थित डीपीएस स्कूल पहुंचेंगे जिसके चलते प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है व नाकाबंदी कर वाहनों की चैकिंग की जा रही है। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ यहां भाजपा नेत्री विजय लक्ष्मी भादू के पति व कुणाल भादू के पिता रायसिंह भादू के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए उनके निवास स्थान पर आ रहे हैं। रायसिंह भादू की रस्म पगड़ी सोमवार 11 दिसंबर को दिल्ली पब्लिक स्कूल में 12 से 2 बजे रखी गई है।
फोटो: 8, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ व सुरक्षा व्यवस्था में जुटे पुलिस कर्मचारी।

More Stories
लखनऊ/लंदन*10मई26*लखनऊ की बेटी रुख्सार हसन असकरी ने लंदन में काउंसलर चुनाव जीतकर शहर और देश का नाम रोशन किया है
अयोध्या10मई26*फर्जीवाड़े की ‘लेडी मास्टरमाइंड’ गिरफ्तार! जमीन हड़पने वाला बड़ा खेल बेनकाब 🚨
लखनऊ10मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….!!*