पंजाब10जनवरी25*15 ग्राम हैरोइन सहित महिला काबू
अबोहर, 10 जनवरी (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी, फाजिल्का के एसएसपी वरिंद्र सिंह बराड़ के दिशा निर्देशों पर एसपी आप्रेशनल करणवीर सिंह, एसपी हैडक्वाटर रमनीश कुमार चौधरी, एसपीडी प्रदीप संधू, डीएसपी सुखविंद्र सिंह बराड़, डीएसपी बल्लुआना देहाती तेजिंद्रपाल सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना 2 की प्रभारी मैडम प्रोमिला रानी व अन्य पुलिस पार्टी एएसआई बलजिंद्र सिंह दौरान गश्त अंडर रेलवे ओवरब्रिज जा रहे थे कि सामने से एक महिला संदिग्ध अवस्था में आती दिखाई दी। शक के आधार पर जब उसे रोककर तलाशी ली तो उसके पास से 15 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। महिला की पहचान रूपिंद्र कौर उर्फ रूपा पत्नी रछपाल सिंह वासी डबवाली डाब कबरवाला जिला श्रीमुक्तसर साहिब के रूप में हुई। महिला के खिलाफ नगर थाना 2 में मुकदमा नं.5, 9.1.25 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। महिला को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
फोटो:2, आरोपी महिला व पुलिस पार्टी।

More Stories
पूर्णिया बिहार 25 अगस्त26 *पूर्णिया विश्वविद्यालय में विद्यार्थी सहयोग शिविर
मथुरा 25 अगस्त 26*थाना बलदेव पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को 01 अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया गया ।*
कौशाम्बी25अगस्त26*28वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता हुई आयोजित,*