August 28, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पंजाब09जनवरी24*पौने 2 साल से नेहरू स्टेडियम का काम अधर में लटका, खिलाडिय़ों की जगह पशुओं व नशेडिय़ों का अड्डा बना स्टेडियम

नशामुक्त पंजाब का नारा देने वाली आप सरकार अबोहर से कर रही सौतेला व्यवहार

अबोहर से सत्यनारायण शर्मा की खास रिपोर्ट यूपीआजतक

अबोहर, 09 जनवरी (शर्मा/सोनू): आप सरकार की बेरूखी के चलते पौने 2 साल से नेहरू स्टेडियम का काम अधर में लटका हुआ है। जिस स्टेडियम में खिलाडिय़ों का डेरा होना चाहिए वह स्टेडियम पशुओं व नशेडिय़ों का अड्डा बनकर रह गया है। एक तरफ तो पंजाब में आप सरकार खिलाडिय़ों को नशामुक्त पंजाब का संदेश दे रही है वहीं अबोहर से सौतेला व्यवहार करते हुए इस स्टेडियम की तरफ ध्यान नहीं दे रही है। समाजसेवी राजू चराया, रजत लूथरा व संजय उर्फ राजू ने आप सरकार से मांग की है कि स्टेडियम का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा करवाया जाये ताकि अबोहर के खिलाडिय़ों को इस स्टेडियम का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि स्टेडियम में नशेड़ी किस्म के लोग अक्सर नशा करते देखे जाते हैं। इसके अलावा पशु यहां गंदगी मचा रहे हैं जबकि युवाओं को खेल के लिए मैदान उपलब्ध नहीं है। उन्होंने सरकार से इस ओर ध्यान देेने की मांग की है।
फोटो:1, अधूरा पड़ा स्टेडियम।

Taza Khabar