पंजाब08फरवरी*घर में आग लगाने वाला पांचवां आरोपी रणजीत राम उर्फ जीता राम को पुलिस ने काबू किया
अबोहर, 08 फरवरी (शर्मा/सोनू): नगर थाना के प्रभारी परमजीत कुमार, चौकी सीडफार्म के प्रभारी हरमेश कुमार व महिला कांस्टेबल ने सीडफार्म में घर को आग लगाने के आरोप में पांचवें आरोपी रणजीता राम उर्फ जीता राम पुत्र शाम लाल वासी धर्मनगरी अबोहर को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को न्यायाधीश अनीश गोयल की अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा। नगर थाना पुलिस ने रमेश सिंह के बयानों पर उसके घर में आग लगाने के आरोप में मुकदमा नं.120, 3.06.22 भांदस की धारा 436, 427 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है जबकि पांचवा आरोपी अब पुलिस ने काबू किया है।
फोटो:4 पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
भागलपुर25जून26*श्रावणी मेला–2026 की तैयारियों का जायजा लेने हेतु डीआरएम/मालदा ने स्टेशनों का किया निरीक्षण*
गोड्डा झारखंड25जून26*सादे वेश में पहुँचे पुलिसकर्मियों पर पत्रकार से अभद्रता का आरोप
नई दिल्ली: राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पंजाब के सीएम भगवंत मान के कथित बेअदबी वीडियो को लेकर तंज कसा