पंजाब08नबम्बर*डीएसपी संदीप सिंह व ट्रैफिक प्रभारी द्वारा कड़ी नाकाबंदी जारी
अबोहर, 9 नवंबर (शर्मा) : शहर में बढ रही चोरियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस पार्टी द्वारा कड़े कदम उठाए गए हैं जो लोग ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करते हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। फाजिल्का के एसएसपी हरमनबीर सिंह के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए डीएसपी अबोहर संदीप सिंह ने फाजिल्का रोड चुंगी पर अपनी पुलिस पार्टी के साथ नाकाबंदी कर बिना नंबर मोटरसाईकिल तथा बिना दस्तावेज मोटरसाईकिलों के चालान काटे। इसी के साथ मलोट चौक अबोहर पर ट्रैफिक प्रभारी भूपिन्द्र सिंह तथा एएसआई सुरेन्द्र सिंह, एएसआई राजपाल व अन्य पुलिस पार्टी ने नाकाबंदी कर बिना दस्तावेज व बिना नंबरी मोटरसाईकिलों के चालान काटे। डीएसपी संदीप सिंह ने लोगों से अपील की है कि वह लोगों का सहयोग करें। अपने मोटरसाईकिलों पर नंबर प्लेट जरूर लगवाएं। गाड़ी चलाते समय मोबाईल का इस्तेमाल न करे ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
फोटो : 07, नाका लगाते हुए पुलिस।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*