पंजाब05फरवरी*पंजाब से डीजल ले जाकर राजस्थान में बेचने वाले दो आरोपियों को आरजी जेल भेजा
अबोहर, 5 फरवरी (शर्मा): पंजाब से डीजल खरीद कर राजस्थान में बेचने वाले दो आरोपियों समुंदर सिंह पुत्र ईशर सिंह वासी बुकनसर बड़ तहसील सरदार शहर जिला चुरू, मनोज कुमार पुत्र लिछूराम वासी बिकराली, तहसील नोहर जिला हनुमानगढ़ को रिमांड के बाद अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें कोरोना रिपोर्ट आने तक आरजी जेल भेज दिया है।
गौरतलब है कि पंजाब में डीजल सस्ता होने के कारण अक्सर राजस्थान के लोग अपनी गाडिय़ों में डीजल भरवाकर राजस्थान में बेचने का काम करते हैं। उनपर अंकुश लगाने के लिए पंजाब पुलिस द्वारा कड़े कदम उठाए गए हैं। थाना बहाववाला के प्रभारी वरिंद्र कुमार, एएसआई सुखमंदर सिंह व अन्य पुलिस पार्टी कुलार चौक पर खड़े थे इतने में एक पिकअप आरजे 31जीबी0847 आती दिखाई दी जिसमें डीजल 2450 लीटर भरा हुआ था उसे काबू किया गया। इस मामले में थाना बहाववाला पुलिस ने मुकदमा नं.11, 1.02.2022 भांदस की धारा 420, 7ईसी के तहत समुंदर सिंह पुत्र ईशर सिंह वासी बुकनसर बड़ तहसील सरदार शहर जिला चुरू, मनोज कुमार पुत्र लिछूराम वासी बिकराली, तहसील नोहर जिला हनुमानगढ़ के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को न्यायाधीश अर्जुन सिंह की अदालत में पेश किया गया। योग्य न्यायाधीश ने उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
फोटो: 8, पुलिस पार्टी व आरोपी व बरामद पिकअप
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखनऊ 5 अप्रैल 26**उप्र सरकार का यूपी पुलिस में 81,000 से अधिक पदों पर बंपर भर्ती का ऐलान*
भागलपुर 5 अप्रैल 26*ईस्टर्न बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के सत्र 2026-29 के लिए कार्यकारिणी का पदस्थापना कार्यक्रम का आयोजन
कौशाम्बी 5 अप्रैल 26**संस्कार युक्त शिक्षा ही राष्ट्र निर्माण की नींव–डॉक्टर केपी श्रीवास्तव*