पंजाब05नवम्बर23*सहजप्रीत उर्फ निरवैर सिंह व अमरजीत सिंह उर्फ निक्का उफै भैया को पुलिस रिमांड के बाद जेल भेजा
सहजप्रीत से पुलिस ने तीन पिस्टल, 5 मैगजीत व कारतूस बरामद किये थे
अबोहर, 05 नवंबर (शर्मा/सोनू): फाजिल्का के एसएसपी मनजीत सिंह ढेसी, एसपीडी मनजीत सिंह, डीएसपी अबोह अरूण मुंडन व थाना खुईयांसरवर के प्रभारी परमजीत कुमार व अन्य पुलिस पार्टी ने सहजप्रीत उर्फ निरवैर सिंह उर्फ सन्नी पुत्र मक्खन सिंह वासी डेरा बाबा नानक गुरदासपुर को काबू किया था। पुलिस रिमांड के दौरान सहजप्रीत सिंह से पुलिस ने उसके साथी अमरजीत सिंह उर्फ निक्का पुत्र सुखदेव सिंह वासी चंडीगढ़ मोहल्ला कोटली सूरज मल्ली जिला गुरदासपुर को काबू किया था। दोनों आरोपियों से तीन पिस्टल, 5 मैगजीन व जिंदा कारतूस पुलिस ने बरामद किये थे। इस मामले में थाना खुईयांसरवर पुलिस ने पहले दो आरोपियों को गुमजाल बार्डरपर काबू करने में सफलता हासिल की थी। दोनों से दो पिस्टल व जिंदा कारतूस बरामद किये थे। फाजिल्का के एसएसपी मनजीत सिंह ढेसी ने बताया कि सहजप्रीत व अमनप्रीत बब्बर खालसा से लिंक है। रिमांड खत्म होने के बाद दोनों को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। मामले की जांच जारी है।
फोटो :3, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
कानपुर नगर 18 नवम्बर 26*कानपुर में अधिवक्ताओं की हड़ताल को मिला व्यापक समर्थन, कचहरी में न्यायिक कार्य पूरी तरह ठप
मथुरा 18 नवंबर 26*थाना जमुनापार पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को 01 अवैध हथियार सहित किया गया गिरफ्तार ।*
कौशाम्बी 18 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कि कुछ खास खबरें