पंजाब04मई23*ट्रैफिक पुलिस ने ओवरलोड वाहनों के चालान काटे
अबोहर, 04 मई (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू के दिशा निर्देशों पर डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़, डीएसपी बल्लुआना देहाती ए.डी. सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए ट्रैफिक प्रभारी सुरिन्द्र सिंह, एएसआई शाम लाल ने ओवरलोड वाहनों के चालान काटे। ट्रैफिक प्रभारी सुरिंद्र सिंह ने बताया कि अक्सर ओवर लोड वाहन हादसों का कारण बनते हैं। वाहन चालक ओवरलोड अपने ट्रैक्टर ट्राली को तूड़ी या लकडिय़ों से भर लेते हैं जिससे रात्रि के समय कई हादसे होते हैं। ऐसे हादसों पर अंकुश लगाने के लिए चालान काटने का अभियान चलाया है। उन्होंने लोगों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की है।
फोटो:1, चालान काटते ट्रैफिक प्रभारी।
More Stories
पूर्णिया बिहार 17 अक्टूबर 26*कोशी स्नातक निर्वाचन का महासंग्राम: 14 जिलों में 15 प्रत्याशी आमने-सामने,
मुजफ्फरनगर17अक्टूबर26* खालापार पुलिस की कार्रवाई: अवैध तमंचे और कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर खलील गिरफ्तार,,,
मथुरा 17 अक्टूबर 26* 02 अभियुक्तगण को 02 हैरो व रुपए व चोरी की घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर सहित गिरफ्तार किया गया ।*