February 21, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पंजाब04अप्रैल*सीआईए स्टाफ पुलिस ने 25 ग्राम हैरोइन सहित दो लोगों को काबू किया, पुलिस रिमांड पर

पंजाब04अप्रैल*सीआईए स्टाफ पुलिस ने 25 ग्राम हैरोइन सहित दो लोगों को काबू किया, पुलिस रिमांड पर

पंजाब04अप्रैल*सीआईए स्टाफ पुलिस ने 25 ग्राम हैरोइन सहित दो लोगों को काबू किया, पुलिस रिमांड पर

अबोहर, 04 अप्रैल (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू के दिशा निर्देशों पर डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़, डीएसपी बल्लुआना देहाती ए.डी. सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सीआईए स्टाफ अबोहर 2 के प्रभारी सुनील कुमार, एएसआई केवल सिंह व अन्य पुलिस पार्टी गंगानगर रोड डीपीएस स्कूल के निकट जा रहे थे कि दो युवक एक्टीवा पर आते दिखाई दिये। शक के आधार पर दोनों को रोककर तलाशी ली तो उनसे 25 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। आरोपियों की पहचान गौरव कुमार पुत्र रवि कुमार वासी गली नं. 3 शहीद भगत सिंह नगर अबोहर व सन्नी पुत्र काला सिंह वासी धर्म नगरी अबोहर के रूप में हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ नगर थाना 2 में मामला दर्ज किया गया। दोनों को आज अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा। बताया जा रहा है कि सन्नी के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं जो अदालत में विचाराधीन है। फाजिल्का के एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू व डीएसपी सुखविंद्र सिंह बराड़ ने कहा कि नशा तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा उन्होंने लोगों से अपील की है कि यदि आपके इलाके में कोई नशा तस्करी करता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें। अपने घर या चौक पर कैमरा जरूर लगवाएं।

Taza Khabar