पंजाब03नवम्बर*इरादा कत्ल का भगौड़ा आरोपी गुरमीत सिंह काबू, जेल भेजा
अबोहर, 03 नवंबर (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के आईजी जसकरण सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी गुरविंद्र सिंह संघा, डीएसपी बल्लुआना विभोर शर्मा, डीएसपी अबोहर कैलाश चंद्र शर्मा द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों व अदालत से भगौड़ा हुए आरोपियों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सदर थाना के प्रभारी इंस्पैक्टर बलजिंद्र सिंह, एएसआई कुलदीप सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने गुप्त सूचना के आधार पर इरादा कत्ल 307 मामले के आरोपी गुरमीत सिंह उर्फ जजी पुत्र बाज सिंह वासी कटियांवाली को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी गुरमीत सिंह अदालत से भगौड़ा हो चुका था। न्यायाधीश मैडम श्रुति फाजिल्का की अदालत ने उसे भगौड़ा घोषित किया था। काबू करने के बाद आरोपी को न्यायाधीश मैडम श्रुति की अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मिली जानकारी अनुसार सदर थाना पुलिस ने पुलिस पार्टी पर हमला करने के आरोप में सदर थाना पुलिस ने एएसआई निर्मल सिंह के आधार पर मुकदमा नं. 114, 16.11.2017 भांदस की धारा 307, 353, 186, 427, 323, 148, 149 के तहत कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
फोटो:1, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
नैनीताल19जून 26*लालकुआँ में चोरों के हौसले बुलंद: मोटरसाइकिल के बाद अब ‘दूध चोर’ सक्रिय, कोतवाली के सामने से क्रेट्स ले उड़ा चोर
कानपुर नगर19जून26*इस समय भयंकर कड़ी धूप।के यातायात पुलिस जाम लगने के भय से कर रही मुस्तैद ड्यूटी
मथुरा 19 जून 26* 01 अभियुक्त को 01 अवैध तमंचा .315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर के साथ किया गया गिरफ्तार ।*