पंजाब03नवम्बर*दहेज के लिए महिला को मौत के घाट उतारने के मामले में पति काबू, जेल भेजा
अबोहर, 03 नवंबर (शर्मा/सोनू): नगर थाना 2 के प्रभारी हरप्रीत सिंह, एएसआई सुरेश कुमार व अन्य पुलिस पार्टी ने दहेज के लिए पत्नी को तंग परेशान कर मौत के घाट उतारने वाले आरोपी पति मनप्रीत सिंह पुत्र बेअंत सिंह वासी अमला सिंह वाला बरनाला को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड के बाद न्यायाधीश लखबीर सिंह की अदालत में पेश किया गया। योग्य न्यायाधीश ने उसे जेल भेज देने के आदेश पारित किये। अभी इस मामले में मृतका की सास फरार बताई जा रही है।
जानकारी अनुसार मृतक लडक़ी की माता के बयानों पर उसकी लडक़ी को दहेज के लिए परेशान करने व मौत के घाट उतारने के मामले में मुकदमा नं. 65, 31.07.22 भांदस की धारा 304बी, 34 आईपीसी के तहत पति मनप्रीत सिंह पुत्र बेअंत सिंह वासी अमला सिंह वाला बरनाला व उसकी सास के खिलाफ मामला दर्ज किया था। शादी के बाद ही उसकी लडक़ी हरप्रीत कौर को दहेज के लिए तंग परेशान करने लगे। कई बार पंचायतें हुई। 30 तारीख को लडक़ी ने दुखी होकर आत्महत्या कर ली थी।
फोटो:6, मृतका फाईल फोटो, जानकारी देती पुलिस तथा आरोपी पति व सास
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
फालटा पश्चिमबंगाल2मई26*फाल्टा विधानसभा क्षेत्र के सभी 285 पोलिंग स्टेशनों पर दोबारा पोल कराने का आदेश दिया है।
झांसी2मई26*प्रधान और नवविवाहिता फरार: पति ने लगाया बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप
कानपुर नगर2मई26*मृतक की पहचान व थाना शिवराजपुर द्वारा अपडेट