पंजाब03जुलाई23*विक्की उर्फ अन्ना गिरफ्तार, दो दिन के पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 03 जुलाई (शर्मा/सोनू): नगर थाना के प्रभारी संजीव तरमाला, एएसआई कुलविंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने लूटपाट के आरोपी विक्की उर्फ अन्ना पुत्र राजिदं्र कुमार उर्फ माली को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को न्यायाधीश सतीश शर्मा की अदालत में पेश किया गया। योग्य न्यायाधीश ने उसे पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। थाना प्रभारी संजीव तरमाला ने बताया कि अभी इस मामले में कुछ आरोपी गिरफ्तार करने बाकी है। मिली जानकारी अनुसार नगर थाना पुलिस ने राहुल कुमार पुत्र राजिंद्र कुमार वासी सिविल अस्पताल के बयानों पर उसके साथ मारपीट व लूटपाट करने के आरोप में मुकदमा नं. 77, 3.5.23 भांदस की धारा 379बी, 341, 324, 324, 148, 149 के तहत विनोद कुमार, रोहित मिढ़ा, हर्ष, अन्ना, राहुल, ब्राह्मण, सागर, गोलू व अन्यों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। इस मामले में कुछ आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। मामले की जांच जारी है।
फोटो:2, पुलिस पार्टी व आरोपी।

More Stories
बुलंदशहर 23 नवम्बर 26* 3साल कि मासूम कि हत्या कि आरोपी महिला सोनम गिरफ्तार
हल्द्वानी23 नवम्बर 26*पुरुष आयोग और पुरुष कल्याण मंत्रालय बनाने की उठी मांग, प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
पूर्णिया बिहार 23 नवंबर 26 *LED वैन से नन्हे बच्चों तक पहुंचा नशामुक्ति का संदेश, उफरैल में गूंजा ‘नशा छोड़ो’ का नारा*