पंजाब02मार्च*न्यायाधीश अनीश गोयल की अदालत ने स्प्रे सैम्पल के मामले में चार आरोपियों को बरी किया
अबोहर, 02 मार्च (शर्मा/सोनू): अबोहर सबडिवीजन के न्यायाधीश अनीश गोयल की अदालत में खेतीबाड़ी विभाग के अधिकारी जगसीर सिंह द्वारा सरदार सिंह एंड संस का स्पे्र का सैम्पल भर कर अदालत में केस पेश किया था। अदालत में खेतीबाड़ी विभाग के वकील ने अपनी दलीलें पेश की। दूसरी ओर इस मामले में आरोपी सरदार सिंह एंड संस के मालिक अमरजीत सिंह पुत्र सरदार सिंह वासी पुरानी सूरज नगरी अबोहर, सुभाष चंद्र पुत्र श्याम सुंदर सरकूलर रोड अबोहर, हरप्रीत सिंह पुत्र नायब सिंह वासी भूसामंडी बठिण्डा व सुशील त्यागी के वकील एडवोकेट हरप्रीत सिंह, प्रमोद सचदेवा, अजय गोदारा मलोट ने अपनी दलीलें पेश की। चलते केस के दौरान पांचवें आरोपी सूरजपाल की मौत हो गई। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने वकील एडवोकेट हरप्रीत सिंह, प्रमोद सचदेवा, अजय गोदारा मलोट की दलीलों को सुनने के बाद स्प्रे सैम्पल के आरोप से दोषमुक्त करते हुए अमरजीत सिंह पुत्र सरदार सिंह वासी पुरानी सूरज नगरी अबोहर, सुभाष चंद्र पुत्र श्याम सुंदर सरकूलर रोड अबोहर, हरप्रीत सिंह पुत्र नायब सिंह वासी भूसामंडी बठिण्डा व सुशील त्यागी को सबूतों के अभाव में बरी किया।
फोटो:2, वकील व बरी हुए लोग।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
नैनीताल1मई26* टांडा रेंज के जंगल में हाथी के हमले से बुजुर्ग महिला की मौत, 72 घंटे में तीसरी मौत,
अयोध्या1 मई 26*अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर अयोध्या में सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित हुआ
उत्तराखंड1मई26*इस वर्ष कैलाश मानसरोवर यात्रा जून से अगस्त तक आयोजित की जाएगी।