पंजाब02अप्रैल*घर से फरार लड़का लड़की को पुलिस ने किया काबू
अबोहर, 2 अप्रैल (शर्मा): 6 महीने पहले थाना खुईयांसरवर के प्रभारी परविंद्र सिंह चौकी कल्लरखेड़ा के प्रभारी दविंद्र सिंह व महिला कांस्टेबल ने नाबालिग लड़की पूजा पुत्री मलकीत राम वासी पन्नीवाला माहला तथा भगाने वाले आरोपी संदीप सिंह उर्फ दीपा वासी पन्नीवाला माहला को काबू किया है। दोनों को आज न्यायाधीश हरप्रीत सिंह की अदालत में पेश किया जायेगा। अदालत में लड़की के 164 के बयान दर्ज करवाए जायेंगे जबकि संदीप सिंह उर्फ दीपा को अदालत में पेशकर पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा तथा पता लगाया जायेगा कि 6 महीने तक कहां कहां गया।
पुलिस ने बताया कि लड़की का मेडीकल करवाया जायेगा। मेडीकल के बाद धारा में बढ़ौतरी की जा सकती है। मिली जानकारी थाना खुईयांसरवर पुलिस ने मलकीत राम पुत्र महेंद्र के बयानों के आधार पर उसकी नाबालिग लड़की पूजा को भगाने के आरोप में मुकदमा नं. 156, 1.11.21 भांदस की धारा 363, 366ए आईपीसी के तहत आरोपी संदीप सिंह उर्फ दीपा पुत्र पप्पू सिंह वासी पन्नीवाला माहला के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने 6 महीने बाद दोनों को काबू करने में सफलता हासिल की है।
फोटो:1, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
कानपुर नगर25जून26*कानपुर में IMA का विशेष पोषण वितरण कार्यक्रम | टीबी मरीजों को बांटी गई पोषण किट |
कानपुर नगर25जून26*कानपुर की यातायात व्यवस्था पर नागरिक मंच का बड़ा कदम | डीसीपी ट्रैफिक को सौंपा ज्ञापन |
लखनऊ25जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*