पंजाब 31 जुलाई 2023* जयचंद पटवारी चैक बाऊंस के मामले में काबू।
संवाददाता- पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपी आज़तक
पंजाब 31 जुलाई 2023* जयचंद पटवारी चैक बाऊंस के मामले में काबू
अबोहर, 31 जुलाई (शर्मा/सोनू): नगर थाना के प्रभारी संजीव तरमाला, हैडकांस्टेबल कुलदीप सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने जयचंद पटवारी पुत्र चावाराम वासी गली नं.5 साऊथ एवेन्यू अबोहर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी पटवारी को आज न्यायाधीश सतीश शर्मा की अदालत में पेश किया जायेगा। मिली जानकारी के अनुसार नगर थाना पुलिस ने रीडर विजय कुमार के बयानों के आधार पर मुकदम नं. 18, 19.01.23 भांदस की धारा 174ए आईपीसी के तहत जयचंद पाटवारी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। जयचंद पटवारी चैक बाऊंस के मामले में न्यायाधीश राजन अनेजा की अदालत में पेश नहीं हो रहा था। अदालत द्वारा उसके गिरफ्तारी वारंट निकाले गए। आखिर अदालत ने उसके खिलाफ मामला दर्ज करवाया। आज थाना प्रभारी संजीव तरमाला ने उसे काबू कर अदालत में पेश किया।
फोटो:पुलिस पार्टी व जयचंद पटवारी।

More Stories
बिजनौर 14 फ़रवरी 26*वेलेंटाइन डे बड़ा खुलासा: बिजनौर के रेस्टोरेंट के ‘VIP रूम’ में कपल्स के गुप्त वीडियो बनाए जा रहे थे!** 🚨
कौशाम्बी 14 फ़रवरी 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 14 फ़रवरी 26*जबतक मनरेगा को मूल स्वरूप में बहाल नहीं करेंगे तबतक मनरेगा योजना की लड़ाई जारी रहेगी – प्रदीप मिश्रा अंशुमन*