पंजाब 30 मई 2024* लोकसभा चुनावों के मद्देनजर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
बिना किसी डर के अपना वोट जरूर करें : एसडीएम पंकज बांसल
अबोहर 30 मई (शर्मा, सोनू): लोकसभा चुनावों के मद्देनजर पुलिस प्रशासन द्वारा एसपीडी प्रदीप संधू, एसडीएम पंकज बांसल, डीएसपी अबोहर अरूण मुंडन की अगुवाई में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस अवसर पर नगर थाना के प्रभारी नवप्रीत सिंह, नगर थाना 2 के प्रभारी मनिंद्र सिंह, खुईयांसरवर के प्रभारी मैडम राजवीर कौर, कल्लरखेड़ा चौकी के प्रभारी सर्बजीत सिंह के अलावा कर्नाटका पुलिस, सीआरपीएफ सहित अन्य पुलिस फोर्स द्वारा शहर के विभिन्न इलाकों में फ्लैगमार्च निकाला गया। इस मौके पर एसपीडी प्रदीप संधू ने कहा कि गुण्डातत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। उन्होंने लोगों को बिना किसी भी डर के वोट डालने की अपील की। एसडीएम पंकज बांसल ने कहा कि वोटिंग स्थलों पर पीने के पानी, छांव, बुजुर्गों के लिए बैठने का पूरा प्रबंध किया गया है। शहरवासी बिना किसी लालच व भय के वोट जरूर करें।
फोटो:5 जानकारी देते पुलिस अधिकारी व पुलिस फोर्स
—
SATYA NARAYAN SHARMA
Crime Reporter
Contact No. 70870-64500, 98150-75201
सत्य नारायण शर्मा (शर्मा पत्रकार)
Nai Abadi St. No.11, Kumarawali Gali, ABOHAR
क्राईम रिपोर्टर, अबोहर, जिला फाजिल्का (पंजाब)
हर प्रकार की खबरें, विज्ञापन, जन्मदिन, सालगिरह, शोक बेदखली, बेदखली बहाल करवाने, कोर्ट नोटिस संदेश प्रकाशित करवाने के लिए सम्पर्क करें

More Stories
नई दिल्ली14जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*आज का राशिफल*
नई दिल्ली14जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
हरिद्वार13जुलाई26*परम पूज्य सैनाचार्य स्वामी अचलानंद गिरि महाराज* के पावन सान्निध्य में यह दिव्य उत्सव भक्ति, भाव और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है