पंजाब 30 जुलाई 2024* चैक बाऊंस के मामले में किसान प्रेम कुमार बरी
-एडवोकेट राकेश भठेजा व मुकेश सियाग की दलीलें सुनने के बाद प्रेम कुमार को किया बरी
अबोहर, 30 जुलाई (शर्मा/सोनू): अबोहर सबडिवीजन के न्यायाधीश सुखमनदीप सिंह की अदालत में 8 लाख चैक बाऊंस के आरोपी किसान प्रेम कुमार पुत्र ओमप्रकाश वासी रोहड़ियांवाली अबोहर के वकील राकेश भठेजा व मुकेश सियाग ने अपनी दलीलें पेश की। दूसरी ओर आढ़तिया ईश्वरदास के वकील ने अपनी दलीलें पेश की। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद वकील राकेश भठेजा व मुकेश सियाग की दलीलों को मद्देनजर रखते हुए 8 लाख चैक बाऊंस के आरोपी किसान प्रेम कुमार को सबूतों के अभाव में बरी किया। मिली जानकारी अनुसार आढ़तिया ईश्वरदास को एक किसान प्रेम कुमार ने दिया था। ईश्वरदास ने बैंक में चैक लगाया तो चैक बाऊंस हो गया। उसने अदालत में केस दायर किया। अदालत ने प्रेम कुमार के सम्मन जारी किए। प्रेम कुमार ने अपने वकील वकील राकेश भठेजा व मुकेश सियाग के माध्यम से जमानत करवाकर अदालत में पेश हुए। वकील राकेश भठेजा व मुकेश सियाग ने अपनी दलीलें पेश की। अदालत ने किसान प्रेम कुमार को बरी किया।
फोटो:1, वकील राकेश भठेजा व मुकेश सियाग व प्रेम कुमार।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
चन्दौली30जून26*DDU मंडल में रिटायर रेलकर्मियों की भावभीनी विदाई:
नई दिल्ली30जून26*पेट्रोकेमिकल उत्पादों के आयात पर लागू 100 प्रतिशत कस्टम ड्यूटी छूट को 15 जुलाई 2026 तक बढ़ाने का निर्णय लिया है।
लखनऊ30जून26*पासपोर्ट बनवाना होगा महंगा, आज मध्यरात्रि से नई शुल्क दरें लागू।*