पंजाब 28 मार्च* अबोहर, लूटपाट करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा : एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू।
रिपोर्ट – सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट न्यूज़ यूपी आज़तक
पंजाब 28 मार्च* अबोहर, लूटपाट करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा : एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू
3 साल के बाद सन्नी उर्फ सेमसन काबू, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 28 मार्च (शर्मा/सोनू): फाजिल्का के एसएसपी मैडम अवनीत कौर सिद्धू, डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़, डीएसपी बल्लुआना देहाती एडी सिंह ने बताया कि लूटपाट करने वालों, असामाजिक तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। उन्होंने बताया कि हमारी पुलिस पार्टी द्वारा जांच जारी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अपने घरों के बाहर सीसीटीवी कैमरे जरूर लगवाएं। उन्होंने बताया कि नगर थाना 1 की पुलिस ने 3 वर्ष बाद लूटपाट करने के आरोपी सन्नी उर्फ सेमसन पुत्र महेसा सिंह वासी जम्मू बस्ती अबोहर को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा आरोपियों को पकडऩे के लिए छापेमारी जारी है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी पर मुकदमा नं. 263, 1.12.20 को ममता सेतिया के बयानों पर लूटपाट करने वाले चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसमें तीन आरोपी वरिंद्र, आशु, सुच्चा को पुलिस ने पहले ही काबू लिया था। अब चौथे आरोपी को काबू किया है। मामले की जांच जारी है।

More Stories
नई दिल्ली १९ अप्रैल २६*सेमीकंडक्टर आत्मनिर्भरता का उदय: भुवनेश्वर से उठती तकनीकी क्रांति की नई लहर
बाँदा 19अप्रैल26*कोतवाली नगर पुलिस द्वारा सूचना के 06 घण्टे के भीतर मकान में चोरी करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
बांदा19अप्रैल26*अवैध पिस्टल के साथ भ्रमण कर रहे अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार मद ।*