पंजाब 28 मार्च* अबोहर, एक क्विंटल डोडा पोस्त सहित 1 काबू, 1 फरार, तीन दिन के पुलिस रिमांड पर।
रिपोर्ट – सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट न्यूज़ यूपी आज़तक
पंजाब 28 मार्च* अबोहर, फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू के दिशा निर्देशों पर डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़, डीएसपी बल्लुआना देहाती ए.डी. सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना खुईयांसरवर के प्रभारी बलजीत सिंह, पटीचौकी सदीक के प्रभारी दविंद्र सिंह, नाका गुमजाल के एएसआई सुखदेव सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने नाकाबंदी कर रखी थी कि राजस्थान की ओर से एक करेटा कार दिखाई दी। शक के आधार पर कार को रूकने का इशारा किया। इतने में कार सवार भूपिंद्र सिंह पुत्र रणजीत सिंह वासी फाजिल्का मौके से फरार हो गया जबकि दूसरा आरोपी गुरचरण सिंह उर्फ चन्नी पुत्र लक्ष्मण सिंह वासी जट्टवाला को फाजिल्का पुलिस ने काबू किया। तलाशी लेने पर गाड़ी से 1 क्विंटल डोडा पोस्त बरामद हुआ। दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा नं. 33, 27.3.23 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। गुरचरण सिंह चन्नी को न्यायाधीश डयूटीमैजिस्ट्रेट मैडम जसप्रीत कौर की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि दूसरे आरोपी को पकडऩे के लिए छापेमारी जारी है। जल्द ही काबू किया जायेगा और पता लगाया जायेगा कि पोस्त कहां से लेकर आये थे और किसे सप्लाई करना था।

More Stories
कानपुर नगर 10 अप्रैल 26*केडीए विभाग में अभी भी निष्पक्ष और गहरी व्यापक जांच की ज़रूरत
मथुरा 10 अप्रैल 26*वृंदावन में बड़ा हादसा:यमुना में मोटर बोट पलटने से डूबे पंजाब के 32 श्रद्धालु,गोताखोरों ने निकाले 9 शव*
धार मध्य प्रदेश 10 अप्रैल 26*पति की हत्या, फिर खुद ही बंधी रस्सियों में… ‘लूट’ की कहानी निकली झूठ!